मुजफ्फरनगर। शहर के सादात हॉस्टल में रविवार को आयोजित ऑल इंडिया मोमिन कांफ्रेंस की मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में कांफ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने मोरना प्रधान रियासत अंसारी को जिला सदर व शादाब अख्तर अंसारी को शहर सदर नियुक्त किया। इनके अलावा, मतलूब अंसारी को जिला महासचिव व दिलशाद अंसारी को शहर महासचिव बनाया गया। मीटिंग को संबोधित करते हुए फिरोज अंसारी ने कहा कि देश में अंसारी (बुनकर) समाज आर्थिक व शैक्षिक रूप से बहुत कमजोर है। इसके चलते जानकारी के अभाव में केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं व सब्सिडी का फायदा भी समाज नहीं उठा पाता है। सुबहान अंसारी, मुजीब खालिद, जफर अंसारी, गुलफाम अंसारी, जुबेर अंसारी, मौअज्जम अंसारी व कारी नसीर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।