शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण
खतौली। नगर में घंटाघर पर स्थित डा. अंकुर शर्मा के हास्पिटल में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण उनके भांजे किरनजीत सिंह संधु ने किया। संधु ने डॉ. अंकुर शर्मा के इस कदम को सराहनीय बताया और लोगों से मुलाकात की। उन्होंने देश के युवाओं से शहीद भगत सिंह के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में भूड़ के जनता इंटर कालेज में जरूरतमंद बच्चों को पाठ्य सामग्री इंदौर से पधारे राहुल इंकलाब एवं डा. अंकुर शर्मा के सौजन्य से वितरित की। इस दौरान सीओ डा. राजीव कुमार सिंह, डा. एपी मुदगल, रामनिवास शर्मा आदि मौजूद रहे।