फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमजी स्कूल में जनसंख्या दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय विश्व जनसंख्या दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के प्राइमरी विंग में नर्सरी और केजी कक्षाओं के बच्चों ने कलरिंग एक्टिविटी में प्रतिभाग किया। बच्चों ने जनसंख्या घनत्व के पृथ्वी पर बढ़ते प्रभाव को लेकर दिए गए चित्र में सुंदर सुंदर रंग भरकर प्रेरक संदेश प्रदर्शित किए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जीबी पांडे और एडिशनल प्रिंसिपल मोनिका गर्ग ने बच्चों के बीच पहुंच कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य जीबी पांडे ने कहा कि विश्व आज बढ़ती जनसंख्या की विस्फोटक समस्या से जूझ रहा है। एडिशनल प्रिंसिपल मोनिका गर्ग ने कहा कि भारत देश विश्व में बड़ी जनसंख्या वाला देश है यहां जनसंख्या के कारण कई समस्याएं विकराल हो रही हैं। कार्यक्रम में बच्चों ने सुंदर चित्रों के माध्यम से पृथ्वी को जनसंख्या के बोझ से बचाने के लिए अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें