फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आने वाले कल को करो बुलंद

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिमा हटाए जाने से भाकियू में उबाल
विज्ञापन

तितावी। चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा हटाए जाने से भाकियू में उबाल है। बघरा सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर पंचायत कर कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया। रिहान खां, आसिफ प्रधान, अमरजीत, धीरज लाटियान ने कहा कि यह शासन-प्रशासन की ओछी मानसिकता है। सरकार के इशारे पर प्राधिकरण ने घिनौना कार्य किया है, इसे भाकियू सहन नहीं करेगी। शीघ्र बाबा टिकैत की प्रतिमा को यथा स्थान पर नहीं लगाया गया तो उग्र आंदोलन होगा। अध्यक्षता मोहम्मद सलाम और संचालन जयबीर ने किया। सुदेश पंवार, पिंकू, अहसान अली, प्रदीप मालिक, अमरनाथ, विपुल निर्वाल, प्रवीण, दीपक बालियान, सुधीर पहलवान, मोहम्मद अफजाल, शमशाद, राजेंद्र सैनी, दिनेश सैनी, सचिन मालिक, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें