चरथावल। कोर्ट के आदेश पर दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ सामूहिक बलात्कार के मुकदमे दर्ज किए गए है। एक पक्ष की महिला का आरोप है कि उसका पति 25 अप्रैल को सऊदी अरब चला गया था। उसकी गैर मौजूदगी में उसकी दूसरी पत्नी के लड़के, देवर समेत तीन आरोपियों ने लाइसेंसी बंदूक की नोंक पर जबरदस्ती घर में घुसकर दुष्कर्म किया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसके अलावा दूसरे पक्ष की महिला ने दो युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।