फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सडक हादसे मे दो किसानों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो किसानों की मौत
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। सड़क दुर्घटनाओं में दो किसानों सहित तीन की मौत हो गई। पहली घटना खतौली-बुढ़ाना मार्ग पर सरधन मोड़ के समीप शीरे से भरा टैंकर मिल में गन्ना डालकर लौट रहे ट्रैक्टर ट्राली पर पलटा, जिससे ट्रैक्टर सवार दो किसानों की मौके पर ही मौत हो गई। किसानों की मौत से घर में कोहराम मच गया। पुलिस के मुताबिक मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के गांव सलावा निवासी जनेश्वर और दया ट्रैक्टर ट्राली से खतौली शुगर मिल में गन्ना डाल कर अपने गांव लौट रहे थे। सरधन मोड़ के निकट बुढ़ाना की ओर से आ रहा शीरे से भरा टैंकर उनके ट्रैक्टर पर पलट गया, जिससे ट्रैक्टर टैंकर के नीचे दब गया। टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। ट्रैक्टर सवार किसान जनेश्वर और दया की टैंकर के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर खतौली और रतनपुरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बमुश्किल दोनों के शवबाहर निकाले। दोनो शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें