फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस-प्रशासन ने अतिक्रमण हटवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी व उपजिलाधिकारी को पुलिस बल को साथ लेकर कस्बे की सड़कों पर हुआ अतिक्रमण हटवाया। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ओम गिरि शुक्रवार को नगर पंचायत के कर्मचारियों तथा पुलिस बल को साथ लेकर सब्जी मंडी व रामछैल तिराहे पर पहुुंचे। इसी दौरान उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र भी मौके पर पहुंच गए। दोनों अधिकारियों की मौजूदगी में नगर पंचायत के कर्मचारियों ने कांधला रोड पर सड़क के दोनो ओर हुए अतिक्रमण को हटवाया। सड़क किनारे सब्जी का फड़ लगाकर सब्जी बेचने वालों को हटाया गया। सड़क पर रोड़ी डस्ट आदि डालकर किये गए अवैध कब्जों को हटवाया गया। अधिशासी अधिकारी ओमगिरि ने बताया कि दोबारा कब्जे करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें