फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत बिलों में बढ़ोतरी कर किसानों की कमर तोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों ने रोष जताया
विज्ञापन

खतौली। किसान यूनियन राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं की बैठक में सहारनपुर मंडल अध्यक्ष नाहर सिंह सैनी ने कहा कि सरकार किसानों का शोषण कर रही है। विद्युत बिलों में बढ़ोतरी कर किसानों की कमर तोड़ दी है। बिलों पर सरचार्ज भी माफ नहीं किया है, जबकि पिछली सभी सरकारों ने बिजली बिलों पर सरचार्ज माफ कर दिए थे। सरकार को छोटे किसानों के उनके विद्युत बिलों को माफ करना होगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी रणवीर सिंह ने कहा कि किसानों का 50 प्रतिशत गन्ना खेतों में खड़ा हुआ है। सीजन का अंत हो चुका है। चीनी मिल किसानों को पर्चियां नहीं दे रही है। किसानों की फसलों को जंगली जानवर बर्बाद कर रहे हैं। यदि ये नहीं पकड़े गए तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। नेबुल्ला खां को खतौली ब्लाक अध्यक्ष बनाया गया। बैठक में पूरण सैनी, ब्रजलाल सैनी, विपिन कुमार गुर्जर, संजय, सर्वेश, जावेद अहमद, महबूब, श्यामलाल सैनी, अभयराम सैनी, पीयूष आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें