फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री बालाजी की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। श्री बालाजी युवा संगठन और श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति बालाजीपुरम के विशेष सहयोग से षष्टम श्री हनुमंत जयंती महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर श्री बालाजी शोभायात्रा राजेश फार्म मीरापुर रोड़ भूड़ से प्रारंभ हुई। शोभायात्रा जानसठ रोड, जीटी रोड, बड़ा बाजार सहित नगर के मुख्य मार्गों से निकाली गई। शोभायात्रा में बैंडबाजों के अलावा सुंदर झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा का नगर में अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा वापस जानसठ रोड इंदिरा मूर्ति पहुंचकर संपन्न हुई। संगठन अध्यक्ष उत्तम कुमार, सचिव विकास चौधरी, कोषाध्यक्ष राजकुमार रोहेला, विकास, मनोज सैनी, प्रतीक अरोड़ा, पूर्व सभासद अनुज सहरावत, मोनू मंगवानी, रमेश अरोड़ा, अरुण इंद्रवाल, रवित ठाकुर, मनीष सहगल, नरेज जैन, ज्ञानेंद्र, विवेक चौधरी, तरुण राठी, सोनू, मुकेश अग्रवाल, विनिश साहनी, सचिन, राहुल धीमान, अभिषेक चौधरी, राजेंद्र चौहान, तरुण राठी आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें