फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी दिवस पर प्रतियोगिताओं का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विजेताओं को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया
विज्ञापन

सिखेड़ा। मंसूरपुर रोड स्थित वेदांता पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के विजेताओं को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जेपी सिंह ने छात्र छात्राओं को बताया कि हिंदी हमारी एक मात्र राष्ट्र भाषा है। हमें इसे कभी भूलना नहीं चाहिए। स्कूल प्रबंधक सुशील सिंह आर्य ने विद्यार्थियों को हिंदी की शुद्धता के बारे में जागरूक किया। प्रधानाचार्या नीलू सिंह ने विद्यार्थियों को निबंध लिखने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में कक्षा अष्टम के मिस्वा जैदी ने प्रथम, कक्षा पंचम की अनुष्का ने द्वितीय, कक्षा चतुर्थ के मनु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सुलेख प्रतियोगिता में कक्षा षष्टम की रितिका ने प्रथम, पलक तोमर कक्षा पंचम ने द्वितीय, कक्षा द्वितीय के हसन मेहंदी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें