विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया
मंसूरपुर। देव पब्लिक स्कूल में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता बच्चों को मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक विकास बालियान ने किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका अदा करते हैं। हर विद्यार्थी को अपनी रुचि के अनुसार खेलों में अवश्य भाग लेना चाहिए। सीनियर वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में रितिक की टीम, जूनियर वर्ग में हर्ष पंवार, प्राइमरी वर्ग में कैप्टन आबिद की टीम विजयी रही। सीनियर वर्ग में 400 मीटर की रेस में परीक्षित प्रथम, जूनियर वर्ग में दीपांशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एक सौ मीटर बालिका रेस में आरजू प्रथम, भूमि ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खो खो प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में अंजलि प्रथम, जूनियर वर्ग में स्वाति प्रथम व रितिका द्वितीय स्थान पर रहीं। प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रबंधक विकास बालियान, दीपा मित्तल, प्रिया खोकर, अंकुर, प्रीति, राहुल त्यागी, विक्रांत आदि विद्यालय के अध्यापकों ने सम्मानित किया।