फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल वैज्ञानिकों ने दिया प्रतिभा का परिचय

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। गांधी कॉलोनी स्थित लिटिल मिलेनियम स्कूल में होली पर्व एवं राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। होली पर्व का सांस्कृतिक महत्व बच्चों को चल-चित्र एवं नाटिका के माध्यम से समझाया गया। अध्यापिकाओं ने बच्चों को होलिका दहन की कथा सुनाई। बच्चों ने उत्साह के चंदन टीका एवं प्राकृतिक रंगों से होली खेली। साथ ही बच्चों को भी बाजार में उपलब्ध केमिकल युक्त रंगों का उपयोग नहीं करने का सुझाव दिया। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के संदर्भ में अध्यापकों ने सीवी रमन और उनकी वैज्ञानिक खोज के विषय में विद्यार्थियों को बताया। रात का आकाश और सौरमंडल भी दिखाया। बच्चों ने विज्ञान के विभिन्न प्रोजेक्ट को प्रदर्शित किया, जिसमें अन्य बच्चों ने बढ़-चढ़कर भागेदारी की। बाल आविष्कारों के विज्ञानी चमत्कारों को देख सब अचंभित रह गए। शिम्पी कपूर, ऋचा गर्ग, आइना नागपाल, मणि भाटिया, शिप्रा सिंघल, दीक्षा अरोरा, प्रिया अरोरा, साक्षी, रिया गुप्ता, सुम्बुल आजम, सुरभि भाटिया, अलका चौधरी, प्रज्ञा आहुजा, आयुषि भारद्वाज, पूजा जिंदल, शालू शर्मा, कनिका अरोरा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें