कैंप में सात लाख वसूले
जानसठ। पूर्व नगर पंचायत कार्यालय पर विद्युत निगम द्वारा आयोजित कैंप में टीम ने दो दर्जन से अधिक विद्युत कनेक्शन काटे और सात लाख रुपये वसूल किए। सोमवार को कस्बे के मोहल्ला बुध बाजार में पूर्व नगर पंचायत कार्यालय पर विद्युत निगम द्वारा आयोजित कैंप में 75 उपभोक्ताओं के बिल ठीक किए गए तथा 32 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। कैंप में सात लाख रुपये की वसूली की गई। वहीं, कस्बे में लगे इस कैंप में विद्युत निगम के एसडीओ भुवनराज सिंह ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कैंप के माध्यम से जनता को सुविधाएं दी जा रही है। कैंप में एसडीओ भुवन राज सिंह, अवर अभियंता संजीव कुमार, अजय कुमार, बॉबी लाल, राधिका, आशीष, मोहन सिंह, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।