अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। हरलाल मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से मीतली में चल रहे सिलाई और ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण शिविर का रविवार को समापन हुआ। 55 प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र दिए। अच्छा कार्य करने वालों का चयन किया। इसमें सिलाई में मनीषा प्रथम, पूजा ने द्वितीय और अनुराधा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ब्यूटी पार्लर में लक्ष्मी कुशवाह प्रथम, दीपाली द्वितीय और पूजा तृतीय रही। मुख्य अतिथि संजीव शर्मा ने सभी को सम्मानित किया। ट्रस्ट के चेयरमैन रणवीर चौधरी ने सभी का आभार जताया। इसमें हरिहर शर्मा, डॉ. राजीव गुप्ता, रचना शर्मा, साक्षी, ज्योति, स्वाति, निधि, विशाखा, प्राची, शोभा, पूजा, मोनिका, पिंकी, भारती, गीता, कोमल मौजूद रही।