कैराना।
आठ दिन पूर्व खेत पर गोली लगने से घायल हुए ग्रामीण की मौत हो गई। पूर्व गांव मन्नामाजरा निवासी अब्दुल्ला आठ दिन पूर्व रात में खेत पर पानी चलाने गया था। अगले दिन सुबह अब्दुल्ला खेत पर बेहोश मिला था। उसके पैर में गोली लगी थी। परिजनों ने घायल अब्दुल्ला का अस्पताल में भर्ती कराया था। इस संबंध में घायल के पिता ने कोतवाली पर अज्ञात में मुकदमा कायम कराया था। बाद में परिजन उपचार के चलते उसे घर पर ले आए थे। सोमवार सुबह चार बजे अब्दुल्ला की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचित किए ही उसे सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।