फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्र नहीं लगने पर डीसीओ का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। महाबलीपुर गांव में आबंटित गन्ना क्रय केंद्र दो महीने बाद भी दूसरे गांव से शिफ्ट नहीं करने पर ग्रामीणों में आक्रोश है। इसकी शिकायत जिला गन्ना अधिकारी से करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने पर सोमवार को ग्रामीणों ने उनका पुतला फूंककर नाराजगी जताई। किसान कुलदीप त्यागी का आरोप है कि क्षेत्रीय सांसद के उदासीन रवैये के कारण गांव के नाम से मंजूर कांटा नहीं लग पाया। वह निकटवर्ती गांव नगलां राई के निकट संचालित किया जा रहा है। जिससे किसानों को कई किलोमीटर दूर गन्ना तुलवाने जाना पड़ता है। चरथावल नहर से गांव तक सड़क का निर्माण पूरा हो चुका है। इसके बावजूद केंद्र शिफ्ट नहीं कराया जा रहा है। किसान अजय कुमार, रविकांत, पंकज कुमार, संजीव, मोनू, तरुण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें