मुजफ्फरनगर (ब्यूरो)। श्री विश्वकर्मा धीमान सेवा संघ ने नव निर्वाचित वार्ड-16 की पालिका सभासद उमा देवी धीमान का अभिनंदन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि राजनीति में महिलाओं ने अपनी कर्मठता, लगन और सेवा से नये आयाम स्थापित किए हैं। संघ अध्यक्ष मास्टर निर्मल सिंह धीमान ने कहा कि जीवन के हर क्षेत्र में बेटियों ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से कामयाबी हासिल की है। राजनीति में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी में समाज की सहभागिता जरूरी है। सभासद उमा देवी ने कहा कि बेटियों को उच्च शिक्षित और संस्कारित बनाएं, ताकि उनका मनोबल बढ़े। जागरूकता से ही महिलाएं अपने अधिकारों को जान सकेगी। मनप्रीत कौर, बीना धीमान, ममता धीमान, दीप्ति कौर ने उमा देवी का अभिनंदन किया। इस मौके पर कालूराम धीमान, सरदार हरविंद्र सिंह, बिजेंद्र धीमान, सरदार सुलक्खन सिंह, सेवाराम धीमान, यज्ञदत्त, सतीश धीमान, नरेंद्र कुमार, विहिप नेता राधेश्याम विश्वकर्मा, जनार्दन विश्वकर्मा, शांता प्रकाश आर्य, देवदत्त धीमान आदि रहे। संचालन नरेश विश्वकर्मा ने किया।