मुजफ्फरनगर। एसडी ग्लोबल स्कूल में बच्चों के दांतों की जांच कर दांतों की सुरक्षा के उपाय बताए गए। निदेशक डॉ सिद्धार्थ शर्मा के निर्देशन में कोआर्डिनेटर पारुल शर्मा, डॉ सोनिका, डॉ अनिल गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को दांतों के रखरखाव की जानकारी दी। दांतों की जांच के बाद बच्चों को परामर्श दिया गया। शालू शर्मा, मोनिका शर्मा, मेघा गर्ग, प्रीति सिंघल, अमृता, गीता, ज्योति, रिया, कोमल, निव्या, अर्चना, सोनी, प्रीति गोयल, दिव्या, रीतिका, रोहित कश्यप आदि मौजूद रहे।