फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा मूल्यांकन में छात्र का अहित न हो: रणवीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। एसडी पब्लिक स्कूल की सीनियर विंग में नई शिक्षा नीति के अंतर्गत परीक्षा एवं मूल्यांकन पद्धति पर परिचायन कार्यक्रम हुआ। देहरादून से आए सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी रणवीर सिंह ने कहा कि परीक्षा मूल्यांकन में छात्र का अहित नहीं होना चाहिए। सीधे संवाद से भी हम अपनी समस्या का निराकरण कर सकते हैं। विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा के लिए सीसी टीवी कैमरे होने चाहिए। स्वच्छता पर विशेष ध्यान हो। एनसीआरटी की पुस्तकों को प्राथमिकता दी जाएं। विषय चयन में शिक्षक अभिभावकों और छात्रों के सहायक बनें। अध्यापकों को भी नियमित प्रशिक्षण मिलना चाहिए। संचालन नुपुर ने किया। प्रधानाचार्य चंचल सक्सेना ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में सीबीएसई स्कूलों के 160 प्रधानाचार्यों और मुख्य परीक्षक ने भाग लिया। इससे पूर्व छात्रा करिश्मा ने सरस्वती वंदना एवं नृत्य प्रस्तुत किया। अभिनंदन गीत के बाद जूनियर विंग के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें