फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना क्रय केंद्रों पर तौल बंद, किसानों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिखेड़ा/जानसठ (मुजफ्फरनगर)। गांव भिक्की, निराना, बहादरपुर के किसानों में मंसूरपुर शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्रों पर तीन दिन से तौल बंद होने को लेकर काफी रोष है। आक्रोशित किसानों ने रविवार को केंद्रों पर हंगामा कर प्रदर्शन किया। किसानों का कहना था कि गन्ना क्रय केंद्रों पर इलेक्ट्रानिक कांटे की मशीन खराब पड़ी है। मिल प्रशासन की ओर से अभी तक मशीनों को ठीक नहीं कराया गया है। जिस कारण इन गन्ना क्रय केंद्रों पर तौल बंद हैं। किसान तौल बंद होने से परेशान हैं। गन्ना तौल बंद होने से किसानों के खेत खाली नहीं हो पा रहे हैं। किसानों की गेहूं की बुआई भी प्रभावित होने लगी है। हंगामा एवं प्रदर्शन करने वालों में किसान अर्जुन, अल्लादिया, मनव्वर, नूर, मनीष पाल, आबिद, संजय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें