फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ होकर व्यवसाय करें व्यापारी: सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
बेखौफ होकर व्यवसाय करें व्यापारी
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। सीओ सदर योगेंद्र सिंह ने कहा कि व्यापारी निडर होकर व्यवसाय करें। व्यापारियों को पूरी सुरक्षा मिलेगी।
रविवार शाम को गांधी बालिका इंटर कॉलेज परिसर में पश्चिमी उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारियों ने पुलिस अफसरों के समक्ष सुरक्षा के लिए सुझाव रखे। नगर अध्यक्ष अनुज गर्ग ने सीओ सदर और थाना प्रभारी डीके त्यागी के समक्ष व्यापारियों की समस्याओं को विस्तार से रखा। कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा के मद्देनजर उन्हें प्राथमिकता पर शस्त्र लाइसेंस दिलाए जाए। कस्बे के विभिन्न बाजारों में दिन ढलते ही पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। सीओ ने व्यापारियों को पूरी सुरक्षा का भरोसा दिया। कहा कि यदि कोई गुंडा या असामाजिक तत्व व्यापारियों को परेशान करता है या क्षेत्र में आपराधिक गतिविधि में संलिप्त है, तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस दें। उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा। प्रभारी निरीक्षक ने व्यापारियों को बेखौफ होकर व्यापार करने की अपील की। मनीष गर्ग, नीरज गर्ग, सतीश वर्मा, राधेश्याम वर्मा, मुश्ताक अहमद, अमित कंसल, महामंत्री गय्यूर अली, ललित त्यागी, सुरेंद्र जैन, आदेश कुमार, राकेश वर्मा, विनोद नामदेव, मोहित कुमार, अरविंद, अतुल गर्ग, अजय, मंगल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें