पांच शिकायतें निस्तारित
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। तहसील दिवस में मुख्य विकास अधिकारी अंकित अग्रवाल ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनी। कमरूद्दीन नगर गांव के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर गांव के हैंडपंप ठीक न करवाने तथा शौचालय के निर्माण में अवैध वसूली करने का आरोप लगाया। जैतपुर गांव की महिला शांति ने भी प्रधान पर मकान के निर्माण में अवैध वसूली का आरोप लगाया। तहसील दिवस में कुल 46 शिकायतें आई। पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग की आई। इस मौके पर उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र, सीओ हरिराम यादव व कालूराम सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।