बाइकों की भिड़ंत में महिला समेत दो घायल
खतौली। मोहल्ला इस्लामनगर निवासी परवेज पुत्र जाहिद शुक्रवार को बाइक से घर लौट रहा था। खतौली से थाना फलावदा क्षेत्र के गांव भगवानपुर निवासी युवक बाइक पर माया पत्नी घसीटा को लेकर फलावदा की ओर जा रहा था। गांव मोहद्दीनपुर के पास दोनों बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। जिससे परवेज और माया गंभीर रुप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस हादसे की अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।