फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवडिए को गोताखारों ने डूबने से बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवडिये को गोताखारों ने डूबने से बचाया
विज्ञापन

खतौली। गंगनहर में नहाते समय एक कांवड़िया पानी की धार में बहने लगा। जिसको पीएसी के गोताखोरों ने पानी में डूबने से बचा लिया। कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन की ओर से गंगनहर स्नानघाट पर 44वीं बटालियान पीएसी के गोताखारों को लगाया गया है। खतौली के गांव ढाकपुरी निवासी मनीष पुत्र हरपाल हरिद्वार से कांवड़ लेकर आया। मंगलवार को वह गंगनहर में स्नान करने लगा। अचानक वह नहाते हुए पानी की धार में बहने लगा। वहां मौजूद अन्य कांवड़ियों ने शोर मचा दिया। घाट पर तैनात पीएसी के गोताखोरों ने डूबते हुए कांवड़िये को मोटरबोट से सकुशल बचा लिया। कांवड़िये को बचाने में पीएसी के हेड कांस्टेबल विरेंद्र कुमार, सतीश कुमार, कांस्टेबल सतीश कुमार, जितेंद्र कुमार, राजकुमार, संजय त्यागी, सतीश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें