शुकतीर्थ गंगा घाट पर 1100 दिए जलाकर आरती करते पुरोहित। संवाद
- फोटो : samvad
मोरना। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में श्री गंगा सेवा समिति ने गंगा घाट पर दीपोत्सव कार्यक्रम के तहत 1100 दीए जलाकर मां गंगा की भव्य आरती की।
जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल, महामंडलेश्वर गोपाल दास महाराज, महकार सिंह, पंडित विनाेद शर्मा ने गंगा घाट पर दीये जलाकर उत्सव का शुभारंभ किया। पंडित, पुरोहित व श्रद्धालुओं ने घाट पर 1100 दीए जलाए। पंडित सनी, सचिन, प्रमोद मिश्रा, हेमंत व शिवम ने मां गंगा की भव्य आरती की। जिसमें दीप, धूप और पुष्प अर्पित किए गए। इस दौरान सुरेंद्र सिंह, मैनेजर देवेंद्र आर्य, महेश शर्मा मौजूद रहे।