फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - कुट्टू का आटा खाने से 11 लोग बीमार

Thu, 11 Apr 2024 03:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
भोपा रोड ​स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कूटटू का आटा खाने से हुई  बीमार महिला व बच्चें । संवाद
विज्ञापन
- एक व्यक्ति की हालत गंभीर, निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती
विज्ञापन

- शहर के रामपुरी, तुलसीनगर और शिवपुरी में रहते हैं चारों परिवार
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। माता के नवरात्र के पहले दिन रात में व्रत खोलने के समय कुटटू के आटे से बना खाना खाने से शहर के रामपुरी, तुलसीनगर व शिवपुरी में चार परिवारों के 11 सदस्य फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है, उसे निजी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। सभी बीमार लोगों को उपचार दिया जा रहा है।


मंगलवार को चैत्र माह के नवरात्रों का पहला दिन था। श्रद्धालुओं ने सुबह के समय पूजा-अर्चना करने के बाद उपवास रखा था। शाम के समय श्रद्धालुओं ने उपवास खोलने के लिए कुट्टू के आटे से बना खाना खाया था। जिससे शहर के नई मंडी क्षेत्र के मोहल्ला तुलसीनगर में रहने वाले कविंद्र उर्फ जितेंद्र, उसकी पत्नी बेबी, पांच साल की बेटी अनाया व भाई बिजेंद्र की रात के समय उल्टी होने से हालत बिगड़ गई। यह देखकर उन्हें परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डाॅक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार देकर रेफर कर दिया। परिजनों ने चारों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां कविंद्र को आईसीयू में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा शिवपुरी निवासी कृष्ण, उनकी पत्नी मानसी व चाची राजरानी को भी रात में उल्टी व चक्कर आने की शिकायत हुई। सभी को पड़ोसी सन्नी ने लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। रामपुरी निवासी सपना व वर्षा को सरकारी अस्पताल तथा तुलसी नगर निवासी रेणू शर्मा व उनकी बेटी गुंजन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी को उपचार दिया जा रहा है। हालत में सुधार बताया गया है। सभी ने अपने गली मोहल्ले की दुकान से कुट्टू का आटा खरीदा था।
कोट
कुट्टू का खाना खाने से तबीयत खराब होने पर पीडितों को अस्पताल लाया गया था। ऐसा लग रहा है कि कुट्टू दुकान पर पुराना रखा था। सभी बीमारों को उपचार दिया जा रहा है। लंबे समय तक खाली पेट रहने से समस्या होती है। इससे कमजोरी और सिरदर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कोशिश यह करनी चाहिए कि प्रत्येक दो घंटे के अंतराल में व्रत का खाना या कोई फल अवश्य खा लेना चाहिए - डाॅ. योगेंद्र तिरखा, वरिष्ठ चिकित्सक, जिला अस्पताल


तीन दुकानों से लिए सेंपल
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी विवेक कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी टीम के साथ जिला अस्पताल पहुंच कर बीमारों से बातचीत की। एक परिवार ने आनंदपुरी की एक दुकान से कुट्टू खरीदा था। वहां दुकान से सेंपल लिया है। बरामद कुट्टू को सीज किया है। दूसरा परिवार दुकान के बारे में जानकारी नहीं दे सका। टीम ने कूकड़ा रोड से दो दुकानों से भी कुट्टू का सेंपल एहतियात के लिए लिया है। बीमारों की हालत में सुधार बताया गया है।
विज्ञापन


इन बातों का रखे ध्यान
- ताजा आटे का प्रयोग करना चाहिए
- हेल्दी फूड खाने से एनर्जी बनी रहेगी
- ज्यादा समय तक खाली पेट न रहें


समस्या आने पर डॉक्टर से करें संपर्क
सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार का कहना है कि अगर कोई समस्या आती है तो तुरंत ही डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। प्राथमिक उपचार लेना चाहिए। ज्यादा देर तक घर पर रहने से समस्या बढ़ने का खतरा रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें