फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: वसंत पंचमी के दिन 11 कन्याओं का कराया विवाह

Sat, 28 Jan 2023 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
खतौली में बुआडा रोड पर एक बैंक्वेट हाल में सामुहिक विवाह के दौरान स्टेज पर खडे वर-वधु
विज्ञापन
खतौली। मां शाकंभरी देवी सामूहिक विवाह उत्सव कमेटी वंदना जागरण मंडल की ओर से 11 कन्याओं का विवाह संपन्न कराया।
विज्ञापन

भवानी धर्मशाला से 11 बग्गी और 11 बैंड के साथ चढ़त शुरू हुई। बुआड़ा रोड स्थित एक बारात घर में दुल्हन पक्ष की महिलाओं ने दूल्हे को टीका किया गया। इसके बाद वर वधु को स्टेज पर बैठाया गया। इस दौरान रंगारंग, धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। भारी भीड़ के बीच हिंदू रीति रिवाज के साथ 11 पीड़ितों ने विवाह संपन्न कराया। कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार विकास और महासचिव धर्मेंद्र तोमर ने बताया कि कमेटी के सभी पदाधिकारियों द्वारा व्यवस्था बनाई जाती है। अतिथि एसडीएम जीत सिंह राय, सीओ डॉ रवि शंकर, कमल गर्ग, सतीश बंसल, अमित अग्रवाल, नीरज कुमार, अमित गुप्ता, रजनीश शमार्, जयपाल सिंह, प्रवीण ठकराल, भरतेश शर्मा, संजय भुर्जी, सोनू प्रजापति शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें