फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: राजकीय इंटर कॉलेज में होगी 10वीं व 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
- 15 जुलाई को कराई जाएगी इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा
विज्ञापन

- जिले के सात सौ से अधिक बच्चों ने कराया पंजीकरण

संवाद न्यूज़ एजेंसी

मुजफ्फरनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। 15 जुलाई को यह परीक्षा होनी है। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। जिले में 791 बच्चों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है।

यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल की इंप्रूवमेंट/कंपार्टमेंट और इंटमीडिएट की कंपार्टमेंट की परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। डीआईओएस ने बताया कि हाईस्कूल के 365 और इंटरमीडिएट के 426 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है। हाईस्कूल की परीक्षा प्रथम पाली में सुबह आठ से 11 बजकर 15 मिनट तक चलेगी। जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर दो से पांच बजकर 15 मिनट तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी, केंद्र व्यवस्थापक, अध्यापकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के अतिरिक्त बाह्य व्यक्तियों का प्रवेश पूर्णतया वर्जित रहेगा। परीक्षा कक्ष में मोबाइल, पेजर समेत किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण ले जाने पर पाबंदी रहेगी। प्रश्नपत्रों के पैकेट को केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट के समक्ष सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में ही खोलेजाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें