मुजफ्फरनगर। जमीयत उलमा के पदाधिकारियों ने डीएम को ज्ञापन देकर रमजान माह में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा कि रमजान माह का सभी धर्मों के लोग सम्मान करते हैं और मुस्लिमों का भी ख्याल रखते हैं। उन्होंने सुरक्षा के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त करने की मांग की है। इसके साथ ही खाने-पीने की चीजों के दामों पर कंट्रोल तथा मिलावटखोरी रोकने, नगर पंचायतों एवं नगर पालिकाओं में सफाई, पेयजल एवं बिजली की आपूर्ति सुचारु रूप से कराने, इफ्तार एवं सहरी के वक्त बिजली की निर्बाध आपूर्ति, जिला जेल में बंद मुस्लिम रोजेदारों के लिए इफ्तार, सहरी एवं नमाज की व्यवस्था कराने, शहर और संवेदनशील इलाकों में स्ट्रीट लाइटें लगवाने के साथ ही तरावीह के समय सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष मौलाना मोहम्मद कासिम, महासचिव मौलाना मोहम्मद मुकर्रम, मौलाना नजर मोहम्मद, हाजी शाहिद त्यागी, मौलाना शाहनवाज, मौलाना ताहिर, हाजी अजीजुर्रहमान, मौलाना मुदस्सिर, मौलाना साद, मौलाना रिजवान, मौलाना इखलास, मौलाना अय्यूब कसेरवा, हकीम उम्मेद अली, कारी असरार, मुफ्ती तनमीक, इकराम कस्सार, मुरसलीन प्रधान आदि शामिल रहे।