हनुमत जयंती महोत्सव 13 अप्रैल से
मोरना। तीर्थनगरी शुकतीर्थ स्थित हनुमद्धाम में प्रतिवर्ष की भांति श्रीराम आध्यात्मिक प्रन्यास के द्वारा हनुमत जयंती महोत्सव 13 से 19 अप्रैल तक धूमधाम से मनाया जाएगा। हनुमत चरित कथा, संगीतमय सुंदर कांड तथा इक्कीस कुंडीय सुंदर कांड महायज्ञ का आयोजन होगा। महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद सरस्वती जी महाराज ने बताया कि हनुमद्धाम में 13 अप्रैल को रामनवमी महोत्सव, 15 अप्रैल को सुबह 6.30 बजे श्री शुकतीर्थ परिक्रमा तथा ब्रह्मचारी गुरुदत्त जी महाराज द्वारा श्री हनुमत चरित कथा का शुभारंभ, 16 अप्रैल को संगीतमय सुंदर कांड तथा इक्कीस कुंडीय सुंदर कांड महायज्ञ, 17 अप्रैल को विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, 18 अप्रैल को नेत्र चिकित्सा कैंप तथा शाम को हनुमान जी की शोभायात्रा, 19 अप्रैल को सुबह 6 से 8 बजे तक हनुमत चरणाभिषेक होगा। कार्यक्रम को लेकर हनुमान जी की 77 फुट ऊंची प्रतिमा पर सिंदूर चोला चढ़ाया गया है।