शाहपुर। लोकसभा चुनाव को शांति पूर्वक संपन्न कराने को लेकर पर्यवेक्षक ने पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बूथों का निरीक्षण किया।
चुनाव आयोग से नियुक्त पर्यवेक्षक पी अरुण बाबू ने एसडीएम दीपक कुमार, सीओ विजय प्रकाश व थाना प्रभारी विजय बहादुर के साथ कस्बे के अलावा क्षेत्र के गांव बसीकला, पलड़ी, काकड़ा, चांदपुर, धनायन, हजूरनगर आदि गांवों में बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से भी वार्ता की। कहा कि पुलिस प्रशासन निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर प्रतिबद्ध है। उन्होंने ग्रामीणों से निडर होकर शत-प्रतिशत मतदान करने का आह्वान किया । इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए।