फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छप्पर में आग लगी, युवक व चार मवेशी झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक और चार मवेशी झुलसे
विज्ञापन

खतौली। छप्पर में शुक्रवार की रात अचानक आग लग गई। आग बुझाने में मकान मालिक का पुत्र और चार मवेशी झुलस गए। ग्रामीणों ने बमुश्किल आग को बुझाया।
रतनपुरी के गांव भूपखेड़ी निवासी रतन शुक्रवार की रात अपने मकान में सोया हुआ था। मकान के अंदर ही रतन ने छप्पर डाल रखा है, जिसके नीचे मवेशी बंधे हुए थे। अचानक रात के समय छप्पर में आग लग गई। देखते ही देखते छप्पर से आग लपटें निकलने लगी। आग लगने से पड़ोसियों में अफरातफरी मच गई। रतन का पुत्र कपिल छप्पर में लगी आग को बुझाने लगा। आग बुझाते समय कपिल झुलस गया। ग्रामीणों ने बमुश्किल आग को बुझाया जा सका। छप्पर में लगी आग से चार मवेशी भी झुलस गए। रतन ने शनिवार को पशु चिकित्सक को गांव में बुलवा करके पशुओं का उपचार कराया। आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें