फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में भी कश्मीरी छात्रों की पड़ताल शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीरी छात्रों की पड़ताल शुरू
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। देवबंद से जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों की गिरफ्तारी होने के लिए जनपद में भी पुलिस व खुफिया विभाग हरकत में आ गया है। बड़ा अभियान चलाते हुए जिले में रहकर मदरसों व कॉलेजों में शिक्षा ग्रहण करने वाले कश्मीरी छात्रों के साथ ही विभिन्न प्रतिष्ठानों में मजदूरी करने वाले लोगों की पड़ताल शुरू कर दी गई है। सुरक्षा के मद्देनजर कश्मीरियों का गोपनीय रिकॉर्ड मैंटेन करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, जिसके लिए उनके नाम-पतों का वेरीफिकेशन भी कराया जाएगा। यूपी एटीएस ने आईजी असीम अरुण के नेतृत्व में शुक्रवार को देवबंद स्थित हॉस्टल नाज मंजिल में दबिश देकर कश्मीर निवासी दो युवकों को गिरफ्तार किया था। कश्मीरियों को चिह्नित करने के बाद उनके नाम पतों का भी वेरिफिकेशन करते हुए उनका रिकॉर्ड मेंटेन किया जाएगा। ताकि पुलवामा आतंकी अटैक के बाद देश के मौजूदा हालात में उन्हें पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराई जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें