राशन डीलर के खिलाफ रोष जताया
जानसठ। मोरना क्षेत्र के गांव कसौली के ग्रामीणों ने तहसील में राशन डीलर के खिलाफ राशन नहीं देने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने नायब तहसीलदार व पूर्ति विभाग की टीम बनाकर जांच कर सात दिन में रिपोर्ट देने के आदेश दिए। प्रदर्शनकारियों में आसिफ, प्रदीप, नरेश, सागर, संतोष, मेहरुबा, रामकली, सरीफन, प्रेम, मोबीन, टीटू, मोहसीन, उमेद, जगरोशनी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।