फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़े मुकाबले में भोपा की टीम जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
संघर्षपूर्ण मुकाबले में भोपा की टीम जीती
विज्ञापन

भोपा। कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन भोपा की टीम ने बसायच की टीम को और ब्रहमपुर की टीम ने ढासरी की टीम को हराया।
कस्बे में चल रही चौधरी चरण सिंह कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन कई टीमों ने संघर्षपूर्ण मैच जीते। भोपा और बसायच की टीम के बीच मुकाबला रोमांचक रहा। दोनों टीमों को बराबर अंक मिलने पर अतिरिक्त समय दिया गया, जिसमें कड़े संघर्ष के बाद भोपा की टीम विजय हुई। अन्य मैचों में ब्रहमपुर ने ढासरी, जाग्गाहेड़ी ने कादीपुर, रहकड़ा ने यूसुफपुर, मेहलकी ने भंडूर की टीम को हराया। रविवार को एक दर्जन से भी टीमों के बीच मैच हुए। विनेश उर्फ संजु ने बताया की सोमवार को कई प्रसिद्ध टीमें के मैंच होगें। महेंद्रपाल सिंह, हरीश राठी, विरेंद्र सिंह, इजहार अहमद प्रधान, सुरेंद्र बालियान, शैलेश राठी, डॉ विजय सैनी, अमरदीप, विरल राठी, रईश अहमद, अंकित, योगेश सैनी, मनोज बालियान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें