फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक में रिक्शा ने टक्कर मारी, मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में श्रमिक की मौत
विज्ञापन

खतौली। बाइक में रिक्शा ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से नीचे गिरकर मजदूर घायल हो गया। घायल की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।
गांव दाहौड़ निवासी बाबूराम (35) पुत्र सुखबीर मजदूरी करता है। बृहस्पतिवार की सुबह बाबूराम घर से मजदूरी करने के लिए खतौली के लिए चला था। बाबूराम रास्ते में किसी की बाइक पर लिफ्ट लेकर बैठ गया। गांव गंगधाड़ी मोड़ के पास इलेक्ट्रानिक्स रिक्शा ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाबूराम सड़क पर नीचे गिरकर घायल हो गया। इस दौरान वहां से बाइक चालक और रिक्शा चालक भी फरार हो गए थे। राहगीरों ने सड़क पर घायल पड़े मजदूर के बारे में पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान मजदूर की मौत हो गई। शव की शनाख्त होने पर पुलिस ने उसके परिजनों को खबर की। बाबूराम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें