बुढ़ाना। यातायात जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के बच्चो ने रैली निकाली। रैली को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली तहसील मुख्यालय से आरंभ होकर कांधला रोड, केनरा बैंक, सदर बाजार, चांदनी वाला मंदिर, पीठ बाजार से होती हुई वापस स्कूल पर समाप्त हुई। बच्चों ने वाहन चलाने वालों से यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की। इस मौके पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के संरक्षक डा. राजीव कुमार, पुलिस अधीक्षक यातायात बीबी चौरसिया, सीओ हरिराम यादव सहित विद्या मंदिर के सभी शिक्षक मौजूद रहे।