फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय गृहमंत्री से भाजपा नेता व किसान मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री से भाजपा नेताओं ने मुलाकात की
विज्ञापन

मोरना। दि गंगा किसान चीनी मिल विस्तारीकरण व आगामी गन्ना पेराई सत्र में 25 हजार क्विंटल क्षमता में पांच हजार प्रतिदिन बढ़ोतरी की मांग को लेकर भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डा. वीरपाल निर्वाल ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिलकर सर्वेक्षण टीम द्वारा तैयार प्रोजेक्ट फाइल को दिखाकर किसानों की जटिल समस्या का समाधान कराने की बात रखी। गृहमंत्री ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से बातचीत कर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। शुक्रताल में कारगिल शहीद स्मारक पर 28 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने सहित गंगा में जल वृद्धि को लेकर चर्चा की। भाजपा नेता किसानों के साथ केंद्रीय गृहमंत्री से दिल्ली में उनके आवास पर मिले। इस मौके पर भाजपा किसान प्रकोष्ठ के देवेंद्र सिंह गाजियाबाद, तेजा सिंह, प्रदीप निर्वाल, हरेंद्र, सुधीर आदि किसान मौजूद रहे। 28 सितबंर को शुक्रताल में कारगिल शहीद स्मारक पर होने वाले कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री शामिल होने के लिए पूर्व राष्ट्रीय सैनिक संस्था की ओर से निमंत्रण भी भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें