फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए के होने की दस्तक, दो बछड़ों के अवशेष मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरी/खतौली। रतनपुरी क्षेत्र में बुधवार की सुबह 11 बजे गांव मुजाहिदपुर के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि उनके गांव के बाग में जंगली जानवर ने दो बछड़ों को मार दिया है। रतनपुरी इंस्पेक्टर पंकज लवानिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सूचना पर मौके पर पहुंचे वनरक्षक अंसीलाल एवं माली ओमवीर सिंह ने जानवर के पद चिन्हों की गहनता के साथ जांच पड़ताल की। वन रेंजर एनके बलौदी ने बताया कि मौके पर मिले पदचिन्हों का मिलान किया, लेकिन प्रथमदृष्टया तेंदुए के पद चिन्हों की पुष्टि नहीं हो पाई है। इसके अलावा मृत बछड़ों के अवशेष की जांच पड़ताल करने के बाद भी तेंदुए के हमले के ठोस सुराग नहीं मिल पाए हैं। उन्होंने बताया कि जो बछड़े के अवशेष मिले हैं, उनमें से एक अवशेष कई दिन पुराना है। जबकि दूसरा एक दो दिन पुराना है। इसके अलावा मरे हुए बछड़े के पूंछ के पास में हमले के घाव के निशान मिले हैं। जो अमूमन एक तेंदुए द्वारा नहीं किए जाते। तेंदुआ अपने शिकार की केवल गर्दन पर ही वार करता है। अभी मामले की अग्रिम जांच की जा रही है। जिसके बाद ही तेंदुए की पुष्टि संभव हो पाएगी। इसके बावजूद रतनपुरी इंस्पेक्टर ने आसपास के गांवों के ग्रामीणों से एतियातन बरतने की अपील की। पुलिस ने ग्रामीणों को इस संबंध में सचेत रहने के लिए क्षेत्र के गांवों में एनाउंसमेंट भी कराया गया। उधर, ग्रामीणों में अभी भी तेंदुए का खौफ बरकरार है। गांव मुजाहिदपुर और भूपखेड़ी के किसान अभी भी समूह बनाकर अपने खेतों में जा रहे हैं। वहीं, गांव सरधन में बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि गांव के स्कूल में तेंदुए घुस गया है। पुलिस ने गांव में पहुंचकर तेंदुए को तलाश किया, लेकिन तेंदुए का कहीं पता नहीं चला। गांव के जंगल में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें