फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाईयो ने मृतकों के परिजनों को मुआवजे की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी ने सरवट में हुए विस्फोट के मृतकों के परिजनों को दस-दस लाख और घायलों को एक-एक लाख मुआवजे की मांग की है। डीएम राजीव शर्मा को दिए ज्ञापन में सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि विस्फोट में निसार और दुकान मालिक नवाजिश की मृत्यु हो गई। उनके साथ बराबर में दुकान चलाने वाले ताजिम, राहगीर सरफराज आलम की भी मौत हुई। तीन लोग गंभीर घायल हुए। मृतकों के परिजनों को दस-दस और घायलों को एक-एक लाख की आर्थिक मदद की जाये। ज्ञापन देने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, लियाकत कुरैशी, युवा नेता चंदन चौहान, गौरव जैन, जिला महासचिव जिया चौधरी, शमशेर मलिक, नरेश विश्वकर्मा, निधिष गर्ग, राकिब कुरैशी, अय्यूब, संदीप पाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें