फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभा लगाने को पूर्व व वर्तमान प्रधान तनातनी

विज्ञापन
विज्ञापन
खंभा लगाने के विवाद में तनातनी
विज्ञापन

मंसूरपुर। गांव दूधाहेड़ी में बिजली का खंभा लगाने को लेकर वर्तमान प्रधान व पूर्व प्रधान के बीच गालीगलौज व नोकझोंक हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। ग्राम प्रधान शोकेंद्र गांव में हाईटेंशन विद्युत लाइन के खंभे गड़वा रहा था। पूर्व प्रधान ने अपने खेत में खंभा गाड़ने का विरोध किया। इसी बीच दोनों पक्षों में गाली गलौज व कहासुनी हो गई। प्रधान शोकेंद्र का कहना है की पूर्व प्रधान पक्ष के लोगों ने मेरे साथ मारपीट की है। मारपीट को लेकर पुलिस अधिकारियों को घटना से अवगत करा दिया गया है। एसआई सुनील कुमार नागर का कहना है कि खंभा लगाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर आ गई है। अभी किसी भी और से मुकदमा नहीं लिखा गया है। पुलिस जांच कर रही है। क्षेत्र के जिम्मेवार लोग दोनों पक्षों में समझौता कराने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें