फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव को नशा मुक्त करें

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव को नशा मुक्त करें
विज्ञापन

जानसठ। गांव घटायन दक्षिणी में इंस्पेक्टर प्रेमवीर राणा ने ग्रामीणों की बैठक लेते हुए कहा कि जो गांव नशा मुक्त होगा, वही गांव अपराध मुक्त हो सकता है, क्योंकि नशा ही अपराध की जननी होता है। उन्होंने कहा कि जिस गांव के समाज के लोग नशे के आदी होंगे, वहां शिक्षा भी निवास नहीं करती हैं। सभी ग्रामीणों को अपने बच्चों को नशा अपराध से दूर रखकर शिक्षा की ओर बढ़ाना चाहिए। इंस्पेक्टर ने गांव में अच्छा कार्य करने को लेकर गांव प्रधान प्रवीन कुमार, प्रधान संदीप चौधरी को गिफ्ट देकर सम्मानित किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रवीन कुमार घटायन दक्षिणी, ग्राम प्रधान संदीप चौधरी घटायन उत्तरी, राजपुर ग्राम प्रधान रवि कुमार, प्रधान पप्पू कृष्ण पाल, श्रीपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें