फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ द्वारा घोषित हड़ताल का बहिष्कार करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ शाखा बुढ़ाना की बैठक सोमवार को लेखपाल भवन में आयोजित हुई। जिसमें संघ के निर्देशों के अनुसार 19 जून से प्रस्तावित चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा पर विचार किया गया। बुढ़ाना तहसील के संघ के सचिव ललित मोहन व पूर्व सचिव योगेंद्र महले ने बताया कि बुढ़ाना तहसील की कार्यकारिणी का चुनाव 22 अप्रैल 2018 को सर्वसम्मति से नियमानुसार संपन्न हुआ था। संघ की प्रदेश समिति द्वारा उनकी कार्यकारिणी के चुनाव को अनैतिक रूप से अवैध घोषित कर दिया गया है। इसी कारण से बुढ़ाना तहसील के लेखपालों में रोष है। लेेखपालों के सर्वसम्मति से लिए निर्णय के अनुसार बुढ़ाना तहसील के लेखपाल संघ की प्रदेश समिति द्वारा प्रस्तावित आंदोलन का बहिष्कार करेंगे। बुढ़ाना तहसील के लेखपाल संघ के प्रदेश व्यापी आंदोलन का बहिष्कार करते हुए सभी शासकीय कार्य पूर्व की भांति करेंगे। सचिव ने बताया कि बुढ़ाना तहसील में 39 लेखपाल हैं। 13 लेखपाल ट्रेनिंग में गए हैं। 26 लेखपालों में से 18 लेखपाल मीटिंग में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें