फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद उल फितर पर्व कस्बे व देहात में हर्षोल्लास से मनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
नमाज अदा कर अमन चैन की मांगी दुआ
विज्ञापन

पुरकाजी। कस्बे व देहात क्षेत्र में शनिवार को ईद उल फितर पर नमाज अदा कर देश में अमन चैन और तरक्की की दुआ की गई।
सुबह आठ बजे ईदगाह पर शहर काजी सैय्यद मुफ्ती तनमीक अहमद ने ईद की नमाज अदा कराई। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को हर संभव किसी का सहयोग करना चाहिए, चाहे वह किसी भी धर्म और जाति का हो। ईदगाह पर नमाज पढ़ने वालों में पूर्व गृह राज्यमंत्री सइदुज्जमा, नगर चेयरमैन जहीर फारूकी, मियां नसीम, तारिक मुस्तफा, लताफत खान, बशारत खान, इशाद फरीदी, नूरहसन फरीदी, रियाज हसन राठी, तहसीन राठी, अजीम काजमी, नफीस फरीदी, आजाद फरीदी, मुर्तजा हैदर, अफजाल अहमद, मोहम्मद सुलेमान, इस्तखार अहमद, जावेद सलमानी आदि हजारों लोग मौजूद रहे। इसके अलावा नसीर, मियां मेहंदी रजा, असद मेंहदी, अमीर अब्बास, किश्वर आदि शिया समाज के लोगों ने कस्बे के मोहल्ला दरबार वाली शाही मस्जिद में ईद की नमाज अदा की। मौके पर नगर पंचायत की ओर से कस्बे में सफाई व्यवस्था कराकर कली चूना डलवाया गया। इंस्पेक्टर विजय सिंह मय फोर्स के मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें