आंधी से जनजीवन अस्त व्यस्त
बुढ़ाना। कस्बा व देहात क्षेत्र में शुक्रवार को रात करीब आठ बजे धूल भरी आंधी आरंभ हो गई। आंधी के कारण सड़क किनारे व खेतों मे पेड़ टूट गए। बिजली के तार टूटने के कारण बिजली व्यवस्था चौपट हो गई। बुढ़ाना-कांधला व बडौत मार्ग पर पेड़ टूट कर गिरने के कारण यातायात प्रभावित हुआ। आंधी में वाहनों को ब्रेक लग गए। वर्षा के दौरान आरंभ में एक बार ओले भी आए। कस्बे व देहात क्षेत्र में हुई भारी वर्षा के कारण लोगों ने गर्मी में राहत की सास ली।