मुजफ्फरनगर। जवाहर नवोदय विद्यालय बघरा में कक्षा-9 में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा आज होगी। प्रधानाचार्य ने बताया कि कक्षा-9 में प्रवेश के लिए परीक्षा प्रात: 10 बजे से 12: 30 बजे तक जवाहर नवोदय विद्यालय बघरा में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी एक घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते है।