फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर ने सहारनपुर को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर ने सहारनपुर को हराया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अंडर- 19 अंतर जनपदीय चयन ट्रायल मैच में मंगलवार को मुजफ्फरनगर की टीम ने सहारनपुर को रोमांचक मुकाबले में एक विकेट से पराजित कर दिया।
चौधरी चरण सिंह जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सहारनपुर ने पहले बैटिंग कर 40 ओवर में 239 रन बनाए। शोएब के 82 और रोबिन के 38 रन का विशेष योगदान रहा। दोनों ने शतकीय साझेदारी भी की। मुक्तेश 15, अभिषेक 15, भीम ने 26, मनीष ने 12, अजय ने 14 रन बनाए। मुजफ्फरनगर के गेंदबाज अजय को 2 , विजय, विनीत पॉल, अभिजीत और वरुण को 1-1 विकेट मिला। जवाब में मुजफ्फरनगर को छह रन प्रति ओवर स्कोर बनाना था। ओपनर नाजिम ने अच्छी शुरुआत करते हुए 85 गेंदों में 74 रन बनाए। आर्यन मलिक ने 15, स्पर्श ने 26 रन बनाए। 129 पर पांच विकेट गिरने के बाद वैभव त्यागी और नाजिम ने अच्छी साझेदारी की। नाजिम के आउट होने के बाद वैभव ने जिम्मेदारी से बैटिंग की। उन्होंने 126 गेंदों पर 70 नॉट आउट रन बनाए और दो गेंद शेष रहते एक विकेट से मैच में जीत दिला दी। रितिक अरोरा ने 21 रन बनाए। नदीम मलिक और जसमेर को 2 -2 विकेट मिले। अन्य गेंदबाज मयंक शर्मा, शुभम महंगे साबित हुए । मैच के अंपायर आदिल और रवि रहे। एमसीए के पदाधिकारी मनोज पुंडीर ओमदेव सिंह, रोहित चौधरी, विकास राठी , आब्जर्वर उत्कर्ष चंद्र, पूर्व खिलाड़ी अरशद, मनीष त्यागी, कोच प्रीति मेहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें