जानसठ। भूमि विकास बैंक में किसानों को ऋण के ब्याज माफी का लाभ मिलेगा। सरकारी की ओर से क्षेत्र के 792 किसानों को ब्याज माफ का लाभ मिलेगा। भूमि विकास बैंक के प्रबंधक राजेश कुमार अग्निहोत्री ने बताया कि भाजपा सरकार ने ब्याज माफी योजना के तीन चरण बनाए हैं। पहले चरण में जिन्होंने 1997 मेें ऋण लिया है, उनका ब्याज माफ किया जाएगा, 1997 से 2007 तक ऋण लेने वाले किसानों को केवल मूलधन के बराबर ब्याज देना होगा। 2012 तक ऋण लेने वाले किसानों को पचास प्रतिशत ब्याज माफ किया जाएगा। बैंक प्रबंधक ने बताया कि तहसील के समस्त संग्रह अमीनों को ब्याज माफी योजना की जानकारी दे दी गई है। इस योजना में तहसील क्षेत्र के 792 किसान लाभ के पात्र हैं।