खतौली (मुजफ्फरनगर) हाइवे पर कैंटर ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे कार सवार चार लोग घायल हो गए।
गाजियाबाद निवासी सतीश गुप्ता पुत्र श्यामदास गुप्ता शुक्रवार सुबह कार से अपने तीन दोस्त दिल्ली निवासी राजीव, राहुल और पंकज को साथ लेकर हरिद्वार घूमने के लिए जा रहे थे। हाइवे पर बुढ़ाना अंडरपास के पास पीछे से तेजी से आ रहे कैंटर ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार सवार सभी चार लोग घायल हो गए। इस दौरान कार पलटने से बाल बाल बची। राहगीरों ने घायलों को अपने वाहनों से नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सक ने घायलों को मेरठ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस हादसे की अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। उधर, खतौली में जानसठ रोड पर गांव खानजहांपुर के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार भोपा निवासी शहजाद पुत्र इस्माइल व उसका भतीजा शमीम पुत्र इलियास घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों का चिकित्सक के यहां उपचार कराया।