फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्नों से भरा ट्रक कार पर पलटा, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। मोहल्ला इस्लामनगर फरीद पुत्र शरीफ और फहीम पुत्र सराफत कार से रविवार सुबह मुजफ्फरनगर से खतौली लौट रहे थे। हाईवे पर भैंसी कट के पास शुगर मिल में गन्ना लेकर आ रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया। गन्नों के नीचे कार दब गई। शोर मचाने पर वहां मौजूद पुलिसकर्मी और अन्य लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। गन्नों को हटवाकर बामुश्किल कार में फंसे दोनों लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इस दौरान हाईवे पर काफी लंबा जाम भी लग गया था। पुलिस ने क्रेन को बुलवाकर गन्ना हटवाया, तब कहीं जाकर जाम खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें